फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chance of rain for five days

Budaun News: पांच दिन तक बारिश होने की संभावना

Wed, 03 Jul 2024 05:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain for five days
पनबड़िया रोड पर इंजन में पानी भरने से बंद पड़ी स्कूटी। संवाद
बदायूं। जिले में आने वाले पांच दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। साथ ही बृहस्पतिवार से तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लगातार बारिश हो रही है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी ने अभी रविवार तक का मौसम को लेकर अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार आने आने वाले पांचों दिन जिले में बारिश होगी। बुधवार, शनिवार और रविवार को तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 15-16 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा भी चलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


दिनभर हुई बारिश से शहर हुआ जलमग्न
बदायूं। शहर में मंगलवार को तड़के से सुबह नौ बजे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद में पूरे दिन रूक-रूककर होती रही। शहर में नाले चोक होने की वजह सड़कों पर जलभराव हो गया। राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की वजह से गांधी मैदान में जलभराव हो गया। वहीं छह सड़का से लेकर शिव मंदिर, परशुराम चौक से सकरी क्लीनिक होते हुए शिव मंदिर तक, पनबाड़ी आदि में जलभराव से लोगों को परेशान हुई। सुबह के समय छह सड़क से शिव मंदिर वाले रोड पर स्थिति कुछ दुकानों में पानी भर गया। सड़क पर पानी कम होने पर दुकानदारों ने बाल्टी की मदद से पानी बाहर निकाला।


धान की करें किसान रोपाई, उचित समय
बदायूं। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। ऐसे में धान की रोपाई का काम पूरा कर लें। यह उचित समय है। अरहर, लाल चना की फसल जहां पर भी हो। उस खेत में जलभराव न होने दे। अन्यथा की स्थिति में फसल खराब हो सकती है। मंगूफली की बुआई का काम पूरा करें।

पनबड़िया रोड पर इंजन में पानी भरने से बंद पड़ी स्कूटी। संवाद

पनबड़िया रोड पर इंजन में पानी भरने से बंद पड़ी स्कूटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed