{"_id":"5e3b5e0d86180dd3c61c8b37a2702858","slug":"champion-made-butla-panchayat-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुटला न्याय पंचायत क्षेत्र बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुटला न्याय पंचायत क्षेत्र बना चैंपियन
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। बुटला न्याय पंचायत क्षेत्र को चैंपियन घोषित किया गया। चैंपियन बने इलाके के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। लंबी कूद में मनोज कुमार और शिवानी ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने पुरस्कृत किया।
हरविलास गोयल इंटर कॉलेज के मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन से पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बच्चों को खेलकूद का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को खेलकूद में सहभागिता बरकरार रखने की सलाह दी। खेलकूद के तहत 50 मीटर की दौड़ में शिवानी प्रथम, रश्मि द्वितीय, मिथलेश तृतीय, बालक वर्ग में जफरुद्दीन प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय और ललित कुमार तृतीय रहे। दो सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, बबिता द्वितीय, पल्लवी को तृतीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक वर्ग की छह सौ मीटर दौड़ में भुवनेश प्रथम, इस्लाम द्वितीय और विकास तृतीय रहा।
चार सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में भुवनेश प्रथम, रूपचंद्र द्वितीय, सत्येंद्र तृतीय, बालिका वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, तृप्ति शर्मा द्वितीय और सावित्री तृतीय रही। खो-खो में कुंती की टीम विजेता रही। प्रियंका की अगुवाई वाली टीम को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में यशपाल की टीम प्रथम और आरिफ की टीम को द्वितीय स्थान मिला। लंबी कूद बालिका वर्ग में रूपदेवी प्रथम, बबली द्वितीय, आरती तृतीय, बालक वर्ग में मनोज कुमार प्रथम, सनोज कुमार द्वितीय, ओमेंद्र कुमार तृतीय रहा। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की लंबी कूद में शिवानी प्रथम, रश्मि द्वितीय और प्रियंका तृतीय रही। सुलेख प्रतियोगिता में सृष्टि तोमर, साक्षी तोमर द्वितीय ओर पुष्पेंद्र सिंह तृतीय रहा।
विज्ञापन
खेलकूद में न्याय पंचायत स्तर पर बुटला को चैंपियन घोषित किया गया। विजेताओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा और खंड शिक्षाधिकारी लालबाबू द्विवेदी ने पुरस्कृत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और रजत शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने समां बांध दिया। इस मौके पर परमवीर सिंह, अजयपाल, रामकिशोर पाल, सुमन यादव, वीना सक्सेना, अरविंद दीक्षित, अरविंद सक्सेना, लक्ष्मी गौतम, महावीर सिंह, ललित वार्ष्णेय, जावेद सिद्दीकी, अश्वनी शर्मा, अयोध्या प्रसाद शर्मा, संतोष कुमार उपाध्याय, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संचालन कमल यादव ने किया।