{"_id":"2ec89a3b6d12fdbe56a695e610e7302d","slug":"chairman-jipan-youth-the-share-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष ने युवाओं को बांटे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष ने युवाओं को बांटे पुरस्कार
Ujani
Updated Thu, 02 Jul 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में संचालित सात दिवसीय जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट किए। साथ ही उन्हें घर-परिवार में शैक्षिक माहौल बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि बेटियों से ही समाज सुरक्षित है। बेटियों की शिक्षा के प्रति भेदभाव नहीं होना चाहिए। जब बेटियां ही अशिक्षित रहेंगी तो बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कौन करेगा। श्रीमती यादव ने जागरूकता कार्यक्रमों की भी वकालत की। कहा कि समाज में बेटियों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने प्रशिक्षित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी भेंट किए।
विज्ञापन
शिविर में प्रत्येक दिन प्रतिभागियों को जीवन कौशल कार्यक्रम का महत्व भी समझाया गया। प्रशिक्षक सुधीर यादव ने प्रतिभागियों को शासन की मंशा से भी अवगत कराया। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक दिनेश यादव ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्यवयक डॉ. आरपी सिंह, वीरेंद्र तोमर, नीतू सिंह, निशा सिंह और पूजा सिंह आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन