फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Certificates were made by hacking the IDs of three secretaries in the district

Budaun News: जिले में तीन सचिवों की आईडी हैक कर बनाए गए प्रमाण पत्र

Wed, 24 Sep 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 24 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Certificates were made by hacking the IDs of three secretaries in the district
बदायूं। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए तीन सचिवों की आईडी हैक की गई है। इसकी जानकारी मिलने पर तीनों सचिवों ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए थानों में तहरीर दी है। उसावां थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। वहीं उझानी और मूसाझाग में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्राें में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सचिव बनाते हैं। जिले में फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले को शासन ने संज्ञान लिया। जांच के लिए शासन से डीएम को निर्देश दिए गए। जिले में आबादी से अधिक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। इस मामले में सचिव नेम सिंह ने उसावां थाने में तहरीर दी। कहा कि उनकी आईडी हैक हुई है।
विज्ञापन

उनकी आईडी से फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। इस पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उझानी की सचिव शिखर गौड़ ने बताया कि फुलारी और दातागंंज के गांव सैजनी में भी इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने उझानी और मूसाझाग थाने में तहरीर दी है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि करीब 35 हजार जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला है। हालांकि जांच होने के बाद में स्थिति स्पष्ट हो सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed