फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Census will be conducted digitally, training given to officials

Budaun News: डिजिटल तरीके से होगी जनगणना, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 12 Mar 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Census will be conducted digitally, training given to officials
बदायूं। जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में समस्त चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया में पहली बार स्वजनगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed