{"_id":"69b473eedcca7c29fc07e0ee","slug":"census-2027-will-be-conducted-in-two-phases-featuring-a-self-enumeration-facility-for-the-first-time-badaun-news-c-123-1-bdn1036-159211-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जनगणना 2027 दो चरणों में होगी, पहली बार स्व-गणना की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जनगणना 2027 दो चरणों में होगी, पहली बार स्व-गणना की सुविधा
विज्ञापन
बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के ऑडिटोरियम में जनगणना 2027 के लिए जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच के दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 मार्च तक चलेगा। इसके बाद द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 16 से 18 मार्च और तृतीय बैच का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक होगा।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जनगणना एक सांविधिक गतिविधि है, जो संघ सूची अनुच्छेद 246 तथा जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत संचालित की जाती है। जनगणना 2027 वर्ष 1872 से अब तक की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक इस पूरी प्रक्रिया की रीढ़ होते हैं।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संचालित होगी। पहला चरण वर्ष 2026 में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का होगा, जबकि दूसरा चरण वर्ष 2027 में जनसंख्या गणना का होगा। मकान सूचीकरण के माध्यम से मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे जनसंख्या गणना के लिए आधार तैयार होता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में सेंसस 2027 एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह किया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार स्व-गणना की व्यवस्था भी लागू की जा रही है, जिसके तहत सामान्य परिवार सुरक्षित वेबपोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना अनुसूची भर सकेंगे।
अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा, मोबाइल व वेब एप के उपयोग तथा समस्याओं के समाधान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती और अध्यापक बृजेन्द्र कुमार ने बताया कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से जनसंख्या से जुड़े सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करती है।
कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स को हाउस लिस्टिंग, हाउस नंबरिंग, परिवार विवरण अंकन, भवनों के चिह्नांकन तथा लेआउट मैप तैयार करने की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रपत्रों को सही तरीके से भरने और सूचनाओं के सत्यापन के संबंध में भी जानकारी दी गई।