फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Census 2027 Self-Enumeration Process Begins

Budaun News: जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू

Fri, 08 May 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Census 2027 Self-Enumeration Process Begins
बिसौली विधायक के आवास से जनगणना को मैपिंग कार्य शुरू करते जनगणना कर्मी। संवाद
बदायूं। जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के तहत जिले में बृहस्पतिवार से स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। देश में पहली बार लागू की गई इस डिजिटल व्यवस्था के तहत अब लोग घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर प्रक्रिया का शुभारंभ किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज में अपने आवास से स्व-गणना कर आमजन को इस नई व्यवस्था से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और सरकारी नीतियों की मजबूत आधारशिला होती है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास और रोजगार जैसी योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2027 को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पहली बार स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम है।


22 मई से 20 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पहले 07 मई से 21 मई तक लोगों को स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति अपने परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भर सकता है।


इस तरह करें स्व-गणना
प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, स्व-गणना के लिए नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल सेन्सस स्व-गणना पोर्टल⁠ पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद परिवार से संबंधित पूछी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरना होगा। प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रत्येक परिवार को 11 अंकों की एक विशेष स्व-गणना पहचान संख्या (एसईआईडी) जारी की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से इस संख्या को सुरक्षित रखने की अपील की है, क्योंकि बाद में यही संख्या सत्यापन प्रक्रिया में उपयोग की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना अवधि समाप्त होने के बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जिन परिवारों ने पहले से ऑनलाइन स्व-गणना कर ली होगी, उन्हें केवल अपनी एसईआईडी प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। इसके आधार पर प्रगणक जानकारी का सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी करेंगे। इससे लोगों का समय बचेगा और जनगणना कार्य भी अधिक तेजी और सटीकता के साथ संपन्न हो सकेगा।



विधायक ने भी की स्वयं स्व-गणना
बिसौली। प्रशासनिक टीम ने क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया के आवास से मैपिंग कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र का सर्वेक्षण किया, जिसमें कस्बा लेखपाल संदीप कुमार एवं भूलेख तहसील प्रभारी सौरभ शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विधायक आशुतोष मौर्य ने जनगणना को विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला बताते हुए कहा कि सटीक आंकड़े ही क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी देकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके। इस अवसर पर प्रभाकर शर्मा लिट्टे, पुनीत शाक्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद

बिसौली विधायक के आवास से जनगणना को मैपिंग कार्य शुरू करते जनगणना कर्मी। संवाद

बिसौली विधायक के आवास से जनगणना को मैपिंग कार्य शुरू करते जनगणना कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed