{"_id":"6877fa8456ab43ada705e174","slug":"cement-trader-beaten-up-for-demanding-rs-1-lakh-badaun-news-c-123-1-bdn1011-143242-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक लाख का तकादा किया तो सीमेंट व्यापारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक लाख का तकादा किया तो सीमेंट व्यापारी को पीटा
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने एक लाख रुपये का तकादा करने पर सीमेंट व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिनावर कस्बे के नई बस्ती निवासी प्रदीप सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उनकी सीमेंट की दुकान है। कस्बे के वीरेंद्र ने उनके भाई सचिन चौहान से एक लाख रुपये एक महीने पहले उधार लिए थे। उसने सात दिन के अंदर रुपये लौटाने का वायदा किया, लेकिन समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं दिए। उन्होंने व उनके भाई ने उससे कई बार तगादा किया। इस पर वीरेंद्र बौखला गया। उसने जान से मारने की धमकी दी।
12 जुलाई की सुबह साढ़े दस बजे सचिन चौहान दुकान पर बैठा था। तभी धारदार हथियार से लैस होकर वीरेंद्र, उसका चचेरे भाई मनोज, जोगेंद्र व अरुण दुकान पर आ धमके। गाली गलौज करते हुए भाई के सिर पर तमंचे की बट व सरिया से प्रहार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भाई का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने वीरेंद्र, जुगेंद्र, अरुण व मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।