फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Caught several quintals of government books going to be sold in the trash

रद्दी में बिकने जा रहीं कई क्विंटल सरकारी किताबें पकड़ीं

Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Caught several quintals of government books going to be sold in the trash
म्याऊ का प्राथमिक विद्यालय चंगासी। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरण को आईं किताबें रद्दी में बेची जा रहीं हैं। बृहस्पतिवार को म्याऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चंगासी से एक टेंपो में भर कर कई क्विंटल किताबें कबाड़ी ले जा रहा था। गांव के लोगों ने इसे देखने के बाद रोक लिया। किताबें ग्रामीणों के कब्जे में हैं। गांव के आशीष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। शैक्षिक सत्र 2021-22 में भी निशुल्क वितरण को किताबें आईं थीं। कोरोना काल में विद्यालय बंद रहे। छात्र-छात्राओं को किताबों का वितरण नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को एक शिक्षामित्र स्कूल पहुंचा। उसने आठ बोरों में भर कर किताबों को टेंपो में रख दिया। टेंपो के साथ कबाड़ी भी था। इन किताबों को रद्दी में बेचने ले जाया जा रहा था। कुछ ग्रामीणों की दुगरी गांव के पास टेंपो पर नजर पड़ी। उन्होंने सरकारी किताबें टेंपो में देखीं तो उसे रोक लिया। किताबों को ग्रामीणों ने कब्जे में ले लिया। कई ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। किताबों को ग्रामीणों ने कब्जे में लेने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हर्षित शर्मा को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव के आशीष नाम के युवक की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। गांव वालों का कहना है कि चंगासी प्राथमिक स्कूल में पिछले काफी समय से निशुल्क वितरण को आने वाले किताबों को रद्दी में बेच दिया जाता है। बृहस्पतिवार को भी कई क्विंटल किताबें रद्दी में बेचने को ले जाई जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चंगासी प्राथमिक विद्यालय से सरकारी किताबों को टेंपो में ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों से इस बारे में सूचना मिली थी। किताबों को क्यों वितरित नहीं किया गया और कहां ले जाया जा रहा था। इसकी जांच कराई जा रही है। किताबें फिलहाल ग्रामीणों के पास हैं। जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-हर्षित शर्मा, बीईओ म्याऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed