फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cash worth Rs 3.70 lakh and plot stolen

Budaun News: 3.70 लाख की नकदी और प्लाॅट हड़पा

Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 3.70 lakh and plot stolen
बदायूं। खुद पर कर्ज बताकर मुरादाबाद जिले के एक दंपती ने फैजगंज बेहटा के युवक से 3.70 रुपये व प्लॉट हड़प लिया। पीड़ित की तहरीर पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा कस्बा के वार्ड छह निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि मुरादाबाद जिले के भवन बलदेवपुरी चौराहा निवासी वीरेंद्र सैनी उनके पास आया। उसने कहा कि वह कर्ज से परेशान है। कोई रोजगार की व्यवस्था करा दो। इस पर उन्होंने वीरेंद्र सैनी को अपनी एक दुकान पर रख लिया। इसके बाद उसने कहा कि उसका कर्ज कैसे भी निपटवा दो। वह पिता से रुपये लेकर उन्हें दे देगा।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने वीरेंद्र सैनी को एक लाख रुपये बैंक से ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा जिन लोगों का वीरेंद्र पर कर्ज था, उनके बैंक खातों में 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये नकद दिए। कुछ दिन बाद उसने बताया कि उसके पिता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उसने कहा कि उसके नाम पर चंदौसी वाला प्लॉट करा दो, इसके आधार पर उसे पिता से रुपये मिल जाएंगे। इस कारण उन्होंने उसकी पत्नी नीलम के नाम पर अपना एक प्लॉट का बैनामा कर दिया। इसके बाद दोनों लोग मुरादाबाद भाग गए। रुपये व प्लॉट वापस मांगा तो उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने वीरेंद्र सैनी व उसकी पत्नी नीलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed