{"_id":"58f8ff524f1c1ba346473957","slug":"cash-problem-persists-at-atm-people-get-annoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कैश की समस्या बरकरार, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में कैश की समस्या बरकरार, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
नो कैश के बोर्ड, आधे शटर गिरे रहे, सिर्फ निजी बैंक के एटीएम से निकला पैसा
एटीएम में कैश की किल्लत गुरुवार को भी बनी रही। इससे लोगों को बेहद दिक्कत हुई। एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल जैसे राष्ट्रीयकृत बैंकों के शहर में लगे एटीएम बंद रहे। उनमें नो-कैश के बोर्ड लगे रहे तो कई के शटर आधे गिरे रहे लेकिन निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा था इसलिए यहां से कैश निकालने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ा।
बैंकों से यह साफ नहीं हो पा रहा है कि एटीएम में कैश न होने की समस्या कब तक रहेगी। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से कैश न मिलने की वजह से एटीएम में कैश की कमी बनी हुई है।
पूरे जिले में सभी बैंकों के एटीएम की संख्या लगभग 50 है। इसमें लगभग 15 से 20 तक एटीएम शहर में भी है। इनमें पैसे न होने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शहर की बैंक आफ बड़ौदा की शाखा हलवाई चौक पर एटीएम में गुरुवार को कैश डाला गया वहीं निजी बैंक के एटीएम से पैसा निकला। यहां लोगों को लाइन में लगकर कैश निकालना पड़ा। इसके अलावा किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक और निजी बैंकों के एटीएम से पैसा नही निकल सका। शहर में कुछ एटीएम कई महीनों से खराब पड़े हैं। लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन ने बताया कि जिन बैंकों में पैसा बचा होगा, उन्होंने एटीएम में डलवा दिया। खराब पड़े एटीएम को कंट्रोल आफिस नियंत्रित करता है। इनको वे ठीक कर सकते हैं। एलडीएम का कहना है कि आरबीआई से कैश मिलने लगेगा तो समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
बिल्सी के एटीएम में भी कैश नहीं
बिल्सी। यहा लगे आधा दर्जन एटीएम जनता के लिए व्यर्थ साबित हो रही हैं। आए दिन मुद्रा की कमी एवं तकनीकी खराबी के कारण ये बंद पड़े रहते हैं। इसके कारण ग्राहकों को पैसे निकालने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में शिकायत भी की गई तो बेनतीजा रही।