फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cash did not distributed in bank

ग्रामीण बैंक में नहीं बटा कैश, मायूस लौटे गन्ना किसान

Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
cash did not distributed in bank
कैश
 कस्बे में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की एक मात्र शाखा में तीन दिन से कैश वितरित नहीं हो रहा है। इससे गन्ना के भुगतान का रुपये लेने के लिए बैंक शाखा पहुंचने वाले किसानों को निराशा हाथ लगी है, जिससे वे मायूस होकर लौट रहे हैं। 
विज्ञापन

कस्बे में गन्ने के तीन क्रय केंद्र हैं, जिन पर हजारों क्विंटल गन्ना तोल की जा चुकी है, जिसका भुगतान भी चीनी मिलों ने करना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके गन्ना किसानों की स्थिति 'आसमान से टपके और खजूर पर अटके’ जैसी हो गई है। किसानों के बैंक शाखा में रुपये नहीं मिलने की वजह से उन लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार के बाद से बैंक शाखा में गन्ना किसानों को धनराशि नहीं मिल पा रही है। बैंक कर्मचारी अब सोमवार को धनराशि वितरित करने का आश्वासन दे रहे हैं, जबकि गन्ना किसानों के सामने मुसीबत लगातार बढ़ती चली जा रही है। 
विज्ञापन


गन्ना छिलाई नहीं करा पा रहे किसान 
गुलड़िया के किसान रामेश्वर सिंह, कुंवरपाल, पालन सिंह, वीरेंद्र पाल, सुरेंद्र सिंह, विवेक कुमार, महेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि बैंकों से रुपये न मिलने की वजह से वे लोग गन्ने की छिलाई नहीं करवा पा रहे हैं। क्योंकि मजदूर बिना रुपये लिए गन्ने की छिलाई करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इससे उन लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि कम होने की वजह से शुक्रवार को केवल पेंशन धारकों को ही भुगतान किया गया है, जबकि मंगलवार को कैश वितरित किया गया था। फिलहाल धनराशि नहीं मिल पा रही है, जिससे किल्लत हो रही है। 
आरके वर्मा, शाखा प्रबंधक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गुलड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed