{"_id":"6add058b898be6cb150f8faa","slug":"cases-involving-discrepancies-in-names-and-dates-of-birth-have-surfaced-at-special-voter-registration-camps-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176224-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों में नाम, जन्मतिथि में गड़बड़ी के मामले पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों में नाम, जन्मतिथि में गड़बड़ी के मामले पहुंचे
विज्ञापन
जितेश एनजीलाल।
बदायूं। विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत शनिवार को 2,859 मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए गए, जिनमें नाम, जन्मतिथि में गड़बड़ी के मामले पहुंचे। मतदाताओं ने संशोधन फार्म भरे। जागरूकता के अभाव में शहर के तमाम बूथों पर तैनात बीएलओ खाली दिखे।
स्टेशन रोड के एसके इंटर कॉलेज, कचहरी रोड पर हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज और वन विभाग रोड पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पड़ताल की गई। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने राजकीय महाविद्यालय, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय बसंत नगर में स्थापित मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। बीएलओ सहित अन्य कर्मचारियों से फॉर्म 6, 7, 8 की प्राप्ति के संबंध में जानकारी ली।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में लगे कैंप में लोग नए वोट बनवाने और नाम संशोधित कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान केंद्र पर सभी बीएलओ मौजूद रहे। केंद्र पर मौजूद सुपरवाइजर केशव पटेल ने बताया कि केंद्र पर नए वोट, नाम संशोधन, नाम हटाने के लिए लोग पहुंचे है।
विज्ञापन
-- -- -लोगों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी-- --
जीआईसी के केंद्र जितेश डी लाल ने बताया कि वह संशोधित नाम देखने आए थे, लेकिन नाम संशोधित नहीं हुआ। पहले की तरह ही नाम आया, हालांकि सिर्फ फोटो बदल गया। अब दोबारा ठीक कराने की प्रक्रिया कर रहे हैं।
जीआईसी केंद्र पर पहुंचे हिमांशु ने बताया कि वह अपनी वोटर आईडी बनवाने के लिए आए हैं। आज आवेदन किया गया है। उम्मीद है कि अब उनका पहचान पत्र बन जाएगा।
इस्लामिया इंटर कॉलेज में मौजूद अरविंद ने बताया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, इसलिए अब दोबारा बनवाने की प्रक्रिया कर रहा हूं, ताकि जब मतदान का अवसर आए। तो उनको मौका मिल सके।
फोटो पुराना तो किसी की जन्मतिथि गड़बड़, संशोधन के लिए सौंपे आवेदन
उझानी। एमजीपी कॉलेज परिसर स्थित बूथों पर बीएलओ के समक्ष जन्मतिथि गलत और नाम संशोधन और नए वोट जोड़ने के आवेदन भरवाए गए। गंजशहीदा मोहल्ले की जाहिदा ने अपना फोटो बदलवाने, उनके पड़ोस की रईसबानो ने जन्मतिथि में खामी बताई। नया वोट बनवाने के लिए नगमा और उनकी बहन रुखसार ने आवेदन किया। बीएलओ संजय गौतम ने बताया कि उनके बूथ पर किसी के भी नाम और पिता के नाम में खामी सामने नहीं आई है। पालिका कैंपस स्थित विद्यालय, देवनागरी इंटर कॉलेज, किलाखेड़ा और सरौरा के बूथों पर भी बीएलओ को आवेदन पत्र सौंपे गए। संवाद
आसफपुर में बीएलओ रहे मुस्तैद, मतदाता रहे नदारद
आसफपुर। सुबह से शाम तक अधिकतर मतदान केंद्रों पर बीएलओ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे, लेकिन मतदाता ही गायब रहे। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए बूथों पर बीएलओ फार्म लेकर बैठे रहे, पर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। संवाद
दबतोरी क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी
दबतोरी। क्षेत्र के गांवों में मतदान केंद्रों पर विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया। ग्राम दबतोरा के मतदान केंद्र के बीएलओ अशोक कुमार ने बताया कि कई मतदाताओं ने नए वोट बनवाने को फार्म जमा किए हैं। बीएलओ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का कार्य चल रहा है। संवाद
दहगवां ब्लॉक में बीएलओ ने भरवाए फार्म
दहगवां। ब्लॉक के सभी विधानसभा बूथों पर शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बूथों पर मौजूद रहे। बीएलओ ने ग्रामीणों से मतदाता सूची से जुड़े फार्म भरवाए और नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन की जानकारी दी। अभियान के दौरान कई ग्रामीणों ने बूथों पर पहुंचकर जानकारी ली और जरूरी फार्म जमा किए। संवाद
उसावां में विशेष पुनरीक्षण अभियान, 120 नए फार्म जमा
उसावां। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और नगर पंचायत कार्यालय बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। यहां नए वोटर कार्ड और संशोधन के लिए फार्म जमा किए गए। अभियान में नए मतदाता पहचान पत्र के लिए 120 फार्म और संशोधन के लिए एक फार्म प्राप्त हुआ। सुपरवाइजर राहुल सिंह और विजय सिंह ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नए नाम जोड़ने और त्रुटि सुधार के निर्देश दिए। संवाद
बीएलओ अनुपमा सेवानिवृत्त, सहायक अध्यापक की आईडी अपडेट नहीं
सैदपुर। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 14 बूथों पर बीएलओ तैनात रहे, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बेहद कम रही। कई बूथों पर बीएलओ खाली बैठे रहे।
कन्या संविलियन विद्यालय में अभियान के दौरान नए नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 के चार आवेदन, संशोधन के चार फार्म भरे गए। वहीं, भाग संख्या 451 की बीएलओ अनुपमा के सेवानिवृत्त होने के बाद सहायक अध्यापक राजीव कुमार को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन उनकी आईडी अपडेट नहीं होने के कारण वह अभियान में काम नहीं कर सके। संवाद