फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered in Bhimsen's murder; accused arrested.

Budaun News: भीमसेन की हत्या में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case registered in Bhimsen's murder; accused arrested.
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में पुत्रवधू से गालीगलौज के विराेध पर किसान भीमसेन (50) की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में दो थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मृतक की पुत्रवधू सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान गांव निवासी अजीत वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर उसके ससुर भीमसेन और पड़ोसी नितीश मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भीमसेन ने उसे बचाने के लिए आरोपी की हरकत का विरोध किया। शराब के नशे में धुत अजीत अपने साथ चारपाई की पाटी लेकर आया था। विरोध से नाराज होकर उसने उसी पाटी से भीमसेन के सिर पर वार कर दिया। हमले में वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुत्रवधू की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अजीत के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed