फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against three individuals, including the Chairman and Director, of Yadu Sugar Mill.

Budaun News: यदु शुगर मिल के निदेशक अध्यक्ष सहित तीन पर रिपोर्ट

Sat, 27 Jun 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three individuals, including the Chairman and Director, of Yadu Sugar Mill.
बदायूं। किसानों के करोड़ों रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान लंबे समय तक लंबित रखने के आरोप में बिसौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सुजानपुर-बिसौली स्थित यदु शुगर मिल के निदेशक अध्यक्ष कुनाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी और इकाई प्रमुख वाईपी सिंह को नामजद किया है। बिसौली पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बार-बार नोटिस दिए जाने और भुगतान के लिए समय मिलने के बावजूद मिल प्रबंधन ने किसानों का बकाया नहीं चुकाया। इससे उनके आर्थिक हित प्रभावित हुए और उनमें असंतोष की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक पेराई सत्र 2025-26 में यदु शुगर मिल ने किसानों से 3607.44 लाख रुपये मूल्य का गन्ना खरीदा था। नियमानुसार 14 दिन के भीतर भुगतान किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला गन्ना अधिकारी और उप गन्ना आयुक्त स्तर से कई बार नोटिस जारी किए गए। फिर भी मिल प्रबंधन ने किसानों का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक किसानों का 2195.71 लाख रुपये गन्ना मूल्य और 38.94 लाख रुपये अंशदान बकाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मिल प्रबंधन ने अपनी ओर से प्रस्तुत भुगतान कार्ययोजना का भी पालन नहीं किया और न ही उपलब्ध चीनी स्टॉक की बिक्री कर किसानों का भुगतान करने का प्रयास किया।
इधर, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि धोखाधड़ी व अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है, विवेचना में सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed