{"_id":"69c82995eab9ee88900834a8","slug":"case-registered-against-murder-accused-ajays-father-uncle-and-other-family-members-for-illegally-collecting-market-levies-badaun-news-c-4-bly1052-853068-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अवैध तरीके से तहबाजारी वसूलने में हत्यारोपी अजय के पिता, ताऊ समेत परिवारीजनाें पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अवैध तरीके से तहबाजारी वसूलने में हत्यारोपी अजय के पिता, ताऊ समेत परिवारीजनाें पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सैजनी गांव के पास जांच करते एसडीएम दातागंज। स्रोत- तहसील प्रशासन
बदायूं। सैजनी गांव में एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह, ताऊ राकेश सिंह समेत अन्य परिवारीजनों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। सैजनी में अवैध रूप से बाजार लगवाकर तहबाजारी वसूलने के आरोप में यह रिपोर्ट लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुई है। ये लोग बाजार लगवाकर हर माह करीब एक लाख रुपये की कमाई करते थे।
12 मार्च को हत्या की घटना का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद जब सख्ती बरती गई तो 18 मार्च को एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सैजनी गांव के बाहर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बाजार लगवाकर तहबाजारी वसूलने का मामला पकड़ा था। जांच में सामने आया था कि अजय के परिवारीजन ही सप्ताह में दो दिन यह अवैध बाजार लगवा रहे थे। एसडीएम ने उसी दिन यह बाजार बंद करवा दिया था।
अब क्षेत्रीय लेखपाल हेम सिंह ने आरोपी राकेश सिंह व राजेश सिंह व उनके परिवारीजनों पर केस दर्ज करने के लिए शनिवार को थाना मूसाझाग में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजय प्रताप भी इस मामले में फंसता दिख रहा है।
विज्ञापन
खलिहान की भूमि पर कब्जेदारी में दो और ग्रामीणों पर मुकदमा
सैजनी गांव में ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने वाले दो और लोगों सुबोध व सुनील पर दातागंज तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को ऐसे ही 11 लोगों पर राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत केस लिखा गया था। इन सभी लोगों को अजय प्रताप के ताऊ ने यह जमीन अपनी बताते हुए अपने गाटा संख्या पर बैनामे करा दिए थे। इन सभी को तहसील की तरफ से बेदखली के नोटिस भी दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके मकान व कब्जे की जमीन को मुक्त करने के साथ ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई हो सकती है।
अब तक नौ केस दर्ज
हत्या की घटना के बाद अजय, उसके परिवारजनों व अन्य के खिलाफ अब तक नौ केस दर्ज हो चुके है। इनमें तीन मामले दातागंज तहसीलदार कोर्ट में और छह मामले मूसाझाग थाने में दर्ज हुए हैं।
तहबाजारी वसूलने के मामले में सैजनी गांव के राजेश सिंह व राकेश समेत उनके परिवारीजनों के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही गांव में खलिहान की भूमि पर कब्जा करने के मामले में दो और लोगों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। -धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, दातागंज
एचपीसीएल प्लांट के पास भी मिली कब्जेदारी, हो सकती है कार्रवाई
- प्लांट के आसपास भूमि की जांच करवा रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव के आसपास ग्राम समाज की भूमि पर लंबे स्तर पर अवैध रूप से कब्जेदारी पाई गई है। तहसील दातागंज प्रशासन की जांच में यह बातें सामने आ रही हैं। अब इन मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा सकता है।
शनिवार को एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ सैजनी गांव व एचपीसीएल प्लांट के आसपास पहुंचकर वहां पर जमीनों की जांच शुरू कराई है। यहां पर ग्राम समाज की भूमि काफी पड़ी है। इसके अलावा कुछ लोगों भूमि खरीद भी रखी है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि यहां पर भूमि का बैनामा किसके नाम है और कितने ऐसे लोग हैं, जो ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से काबिज हैं।
सूत्र बताते हैं कि कई मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें अवैध कब्जा करने की बात है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इन बातोंं को उजागर नहीं किया जा रहा है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निलंबित दरोगा व कोतवाल जांच में नहीं कर रहे सहयोग
दो अफसरों की हत्या के मामले में लापरवाही मिलने पर निलंबित किए गए मूसाझाग थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार व दरोगा धर्मेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। इनके स्तर से जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह दोनों अपने बयान भी दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ अब आगे कड़ी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।