फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against 22 people, including two councilors, for fraud involving the preparation of forged documents.

Budaun News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी में दो सभासद सहित 22 पर केस दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 22 people, including two councilors, for fraud involving the preparation of forged documents.
जगत। न्यायालय के आदेश पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने पर 50 हजार रुपये मांगने, महिला से अश्लील हरकतें करने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, धमकी के आरोप में दो सभासद सहित 12 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अलापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उसकी पैतृक एवं कब्जे वाली भूमि पर नियमानुसार स्वीकृत हुआ। उक्त भूमि पर वह अपना पक्का मकान बनवाना चाहती हैं। आरोप लगाया कि 1 मई 2026 को वार्ड 14 के सभासद अल्ताफ हुसैन और वार्ड 15 के सभासद मो फरीद पुत्र ग्यास उद्दीन उसके घर आए और कहा कि हमने मकान स्वीकृत कराया है इसलिए हमें 50 हजार रुपये दो। महिला ने मना कर दिया।
विज्ञापन

3 मई को उसने मकान का निर्माण शुरू कराया। आरोपियों ने इसका विरोध किया और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 के सभासद अल्ताफ हुसैन पुत्र इल्तफात हुसैन, वार्ड नंबर 15 के सभासद फरीद पुत्र ग्यासउद्दीन के अलावा मो.अली जफर उर्फ मुजाहिद पुत्र ताहिर हुसैन, ग्यासउद्दीन पुत्र मुस्तजाबउद्दीन, फरहाद हुसैन पुत्र सज्जाद हुसैन, ताजदार हुसैन पुत्र सज्जाद हुसैन, गाजी मुजाहिद पुत्र मुजाहिद, शिवली पुत्र ग्यासउद्दीन, कुमैल पुत्र ग्यासउद्दीन, ग्यासउद्दीन उर्फ हसीन पुत्र नजीबउद्दीन, मोहमिया पुत्र यूनिस अली, आतिफ पुत्र अल्ताफ के साथ दस अज्ञात लोगाें पर केस दर्ज किया गया।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed