फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case of attempt to commit suicide of female constable

कोई नई बात नहीं है उझानी में छुट्टी का विवाद, कोतवाली में चल चुकी हैं गोलियां

Sat, 24 Sep 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में भी काफी हद तक हकीकत पहुंच चुकी है। हाथापाई के दौरान उसने साफ कहा था कि और भी महिला सिपाही हैं, जिन्हें छुट्टी पर नहीं भेजा गया, जबकि कुछ को तो बिना छुट्टी के ही भेज दिया जाता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आत्मदाह की कोशिश करने और मुंशी को थप्पड़ मारने के मामले में महिला सिपाही पर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Case of attempt to commit suicide of female constable

विस्तार

बदायूं। महिला सिपाही और मुंशी गुलाब सिंह के बीच पहले हाथापाई, फिर छेड़छाड़ और उसके बाद मामला आत्मदाह की कोशिश तक पहुंचने से एक बात तो साफ होने लगी है कि उझानी कोतवाली में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा था। विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में भी काफी हद तक हकीकत पहुंच चुकी है। दो साल पहले तो यहां गोलियों की आवाज भी सुनाई दी थी। तब एसएसआई रामऔतार सिंह को गोली मारने के बाद सिपाही ललित कुमार ने खुद को घायल कर लिया था।
विज्ञापन

आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला सिपाही की बातों पर गौर करें तो कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी जरूरत पर छुट्टी नहीं मिल पाई। हाथापाई के दौरान उसने साफ कहा था कि और भी महिला सिपाही हैं, जिन्हें छुट्टी पर नहीं भेजा गया, जबकि कुछ को तो बिना छुट्टी के ही भेज दिया जाता है। उसका इशारा एक ऐसी पुलिसकर्मी की ओर था, जिससे उसके संबंध कभी सामान्य नहीं रहे थे।
विज्ञापन

उस दूसरी महिला पुलिसकर्मी और इस पुलिसकर्मी का स्थानीय स्तर की विभागीय शिकायत के बाद ही 18 सितंबर को तबादला हुआ था। इस महीने दो बार उनके बीच खींचतान हो चुकी थी। एक बार इंस्पेक्टर को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था। छुट्टी को लेकर कोई भी पुलिस कर्मी फिलहाल मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी पांच सितंबर को छुट्टी को लेकर विवाद बढ़ा तो सिपाही ललित कुमार ने एसएसआई रामऔतार सिंह को कार्यालय परिसर में ही गोली मार दी थी। उसी दौरान सिपाही ने खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया था। एसएसआई अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाए हैं। सिपाही ललित बर्खास्त हो चुका है। आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला सिपाही उस घटना की चश्मदीद रही है।
तीन दिन से महिला सिपाही के कमरे पर रुका था बर्खास्त सिपाही
इस आत्मदाह की कोशिश के मामले में एक यह भी चर्चा है कि दो साल पहले कोतवाली में गोली चला चुका बर्खास्त सिपाही पिछले तीन दिन से महिला सिपाही के कमरे पर रुका था। कोतवाली पुलिस की ओर से अधिकारियों को यह भी सूचना दी गई है। इससे पहले महिला सिपाही बरेली में अधिकारियों के सामने पेश हुई थी। वहां भी बर्खास्त सिपाही के साथ जाने की चर्चा है।

महिला सिपाही के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई
उझानी कोतवाली में हाथापाई का मामला दोनों ओर से बताया जा रहा है। अधिकारियों के सामने यह बात पहुंची है कि पहले महिला सिपाही ने ही थप्पड़ मारा था। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए थे। इसी दौरान मुंशी गुलाब सिंह ने भी उसको दो थप्पड़ लगाए। प्राथमिक कार्रवाई के रूप में दोनों को लाइनहाजिर किया जा चुका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आत्मदाह की कोशिश करने और मुंशी को थप्पड़ मारने के मामले में महिला सिपाही पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed