फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   case has been filed against 49 accused in the Islamnagar clash case in budaun

Budaun News: इस्लामनगर बवाल मामले में 24 नामजद समेत 49 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, नौ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 12:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 27 Jun 2026 12:46 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में शुक्रवार शाम हुए बवाल के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें 24 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। नौ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

विज्ञापन
case has been filed against 49 accused in the Islamnagar clash case in budaun
इस्लामनगर कस्बे में हुआ था बवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे के मछली बाजार में शुक्रवार शाम टेंपो और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे चले और पथराव भी किया गया। पुलिस ने इस मामले में 24 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


इस्लामनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मछली बाजार क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की। पुलिस ने शुक्रवार को ही मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब इन आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

नामजद आरोपी 
उपनिरीक्षक गौतम पांडेय की ओर से इस्लामनगर थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले पक्ष से राजू, बबलू, फारुख, यावर, शमशाद, इरशाद, आदिल, दानिश, अनस, छोटा उर्फ छुट्टन, फूलबानो उर्फ फुली और गुलशन को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष से फारुख पुत्र हबीब, याकूब, अजीम, आरिफ, आमिर, इमरान, अमन, हसन, अब्दुल्ला, यामीन, गुलफ्शा और बबली को आरोपी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बाजार में सुरक्षा व्यवस्था
बवाल के बाद मछली बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बाजार में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को हुए बवाल के बाद बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई थीं। हालांकि, शनिवार सुबह से ही बाजार खुल गया है। स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed