फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against the head of the community who misbehaved with the devotees

Budaun News: श्रद्धालुओं से बदसलूकी करने वाले समुदाय के प्रधान पर मुकदमा

Tue, 04 Mar 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the head of the community who misbehaved with the devotees
बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र के गांव नैनोल बागवाला में एक मार्च की रात गंगा स्नान को जा रहीं महिला श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी करने वाले दूसरे समुदाय के ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस प्रधान के अज्ञात गुर्गों की पहचान करने में जुट गई हैं। वहीं, देवी देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले दरोगा पर अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मझोलरा निवासी महीपाल, उरमान व बहादुर की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक एक मार्च की रात साढ़े आठ बजे गांव की महिलाएं दंडवत परिक्रमा लगाते हुए मालपुर ततेरा स्थित घाट पर गंगा स्नान को जा रहीं थीं। उनके साथ परिवार के लोग भी थे। जब महिलाएं क्षेत्र के गांव नैनोल बागवाला के पास पहुंचीं तो वहां का ग्राम प्रधान साजिद करीब 20 से अधिक साथियों के साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर आ धमका।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने महिलाओं की दंडवत परिक्रमा को नौटंकी बताया। विरोध करने पर गाली गलौज कर बदसलूकी की। इसी बीच ग्राम प्रधान ने थाने से एक दरोगा को भी बुला लिया। उसने भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे आहत होकर रविवार सुबह ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर थाने पहुंंचे थे। जहां ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व दरोगा की कार्यप्रणाली को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, उसके साथियों व दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई की तय मानी जा रही है। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज हो गया है। दरोगा पर लगे आरोप की जांच चल रही है। इसको लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed