{"_id":"6a593bd99ac05c69e50e87de","slug":"case-filed-against-nine-including-husband-over-allegations-of-forced-abortion-and-remarriage-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168645-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गर्भपात कराकर दूसरी शादी का आरोप, पति समेत नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गर्भपात कराकर दूसरी शादी का आरोप, पति समेत नौ पर केस
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर कस्बे की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न, गर्भवती होने पर पेट में लात मारकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। साथ ही मायके की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने और पति की दूसरी शादी कराने का गंभीर आरोप है। न्यायालय के आदेश पर अलापुर पुलिस ने पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलापुर कस्बा वार्ड नंबर-9 निवासी पीड़िता पुष्पा देवी न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 22 नवंबर 2023 को उसका विवाह फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी जितेंद्र से हुआ था। विवाह के बाद पति, ससुर, सास, देवरों समेत अन्य परिजनों ने कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विवाहिता का आरोप है कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और कोई भाई नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए ससुराल पक्ष मायके की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। आरोप लगाया कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद वह इलाज के लिए मायके में रुकी हुई थी, तभी पति और अन्य ससुरालीजन वहां पहुंचे। गाली-गलौज के बाद पति ने कथित रूप से उसके पेट में लात मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। बाद में उपचार के दौरान उसका गर्भपात हो गया। उसे पता चला कि पति ने दूसरी महिला से विवाह कर लिया है।
विज्ञापन
समझौता कराने पहुंचे रिश्तेदारों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। दोबारा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने जितेंद्र, लल्लू सिंह, कुसुम, भूपेंद्र, सूरज, अजय, वीरेश, नन्ही, रनवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।