फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against five people including the accused wife for suicide of a youth

Budaun News: युवक की आत्महत्या का मामला, आरोपी पत्नी समेत पांच पर केस

Thu, 13 Nov 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five people including the accused wife for suicide of a youth
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर रजी चौक निवासी राहुल दुबे की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला कटरा ब्राहमपुर रजी चौक की रहने वाली कृष्णा देवी ने बताया कि बेटे की पत्नी दुर्गा दीक्षित शादी के बाद से ही उसको मानसिक रूप से परेशान करती आ रही थी। शादी के बाद से ही वह अपने भाइयों के साथ दिल्ली में रहने का उस पर दबाव बना रही थी। उसने एक मुकदमा भी दर्ज करा दिया था, जिसकी तारीख बेटा करता आ रहा था।
विज्ञापन

पत्नी उससे तलाक का दबाव बना रही थी। साथ ही सात लाख रुपये भी मांग रही थी। राहुल उसको तीन लाख रुपये देने को तैयार था। इसके बाद भी वह घरेलू हिंसा का मुकदमा पूरे परिवार पर लिखाने की धमकी दे रही थी। परेशान होकर उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले उसने परिवार व मिलने वाले लोगों के पास ऑडियो भेज दी। ऑडियो में उसने पत्नी व ससुरालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने पत्नी दुर्गा, छोटू, राजू, पूजा व ललिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed