फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case against unknown in the case of death of black deer

Budaun News: काले हिरण की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस

Fri, 03 Jan 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Case against unknown in the case of death of black deer
इस्लामनगर क्षेत्र में मृत पड़ा काला हिरन।स्रोत-वीडियोग्रैब
बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव भवानीपुर में काले हिरण की मौत के मामले में वन विभाग ने अपने यहां केस दर्ज कर लिया है। अब एसडीओ इस मामले की जांच करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह भवानीपुर गांव में एक खेत की मेड़ पर काले हिरण का शव पड़ा मिला था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई भेज दिया। बताया जा रहा है कि हिरण की खेत में चारों तरफ लगे कंटीले तारों से चिपककर मौत हुई है। तार में रात में करंट छोड़ दिया गया था, लेकिन जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक खेत स्वामी वहां से तार निकालकर ले जा चुका था।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो काले हिरण का शव पड़ा था। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



काले हिरण की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसडीओ इस मामले की जांच करेंगे। आईवीआरआई से अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। - प्रदीप वर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed