Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car that hit youth recovered from Meow

Budaun News: युवक को टक्कर मारने वाली कार म्याऊं से बरामद

Sun, 05 Oct 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Car that hit youth recovered from Meow
म्याऊं में दुर्घटना के बाद छिपाकर रखी गई कार, जिसे बरामद किया गया। संवाद
अलापुर। सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार बरामद कर ली है। पुलिस ने म्याऊं से बदायूं रोड स्थित एक गोदाम से कार बरामद की है। कार पर पूर्व सांसद भाजपा आंवला लिखा है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात स्कोर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के गांव विशारतनगर निवासी आकाश यादव (20) पुत्र विमलेश यादव अपनी बुलेट से सैजनी स्थित भट्टे पर जा रहे थे। इसी बीच म्याऊं-दातागंज मार्ग पर गौतरा मोड़ के पास अज्ञात स्कोर्पियो चालक ने टक्कर मार दिया। इससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। इस मामले में मृतक के पिता विमलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कोर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस स्कोर्पियो की तलाश में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि कार एक गोदाम से बरामद कर ली है। कार मालिक धर्मेंद्र गुप्ता है। अभी यह नहीं पता कि मालिक कहां का है। कार पर एक स्टीकर लगा मिला है। जिस पर आंवला से भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि लिखा है। छानबीन की जा रही है। मालिक के मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed