फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car robbery case turned out to be fake, they were smuggling drugs, five arrested

Budaun News: फर्जी निकला कार लूट का मामला, कर रहे थे मादक पदार्थों की तस्करी, पांच गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 31 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Car robbery case turned out to be fake, they were smuggling drugs, five arrested
पुलिस लाइन में खड़े डोडा तस्कर। स्रोत-पुलिस
बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे पर कार लूटने का मामला फर्जी निकला। दरअसल कार मालिक और कार लूटने वाले मादक पदार्थों के तस्कर निकले। वह मिलकर अफीम और डोडा की तस्करी कर रहे थे। इसमें कार मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 260 ग्राम अफीम और 102 किलो डोडा बरामद हुआ है। इसमें अभी कुछ और लोग भी शामिल हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार शाम सात बजे इसका खुलासा करते हुए बताया कि यह मामला 27 जुलाई की रात का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिनावर थाना क्षेत्र में मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक बदमाशों ने कार लूट ली है। जब थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक हरियाणा के कैथल जिले के अजीमगढ़ निवासी तरनवीर पुत्र सुच्चा सिंह खड़ा मिला। उसने बताया कि वह बरेली की ओर से बदायूं आ रहा था। तभी मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी कार लूटकर ले गए। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जब पुलिस ने तरनवीर से जानकारी लेना शुरू की तो वह अपने बयानों में ही फंसता नजर आया। उसके मोबाइल की लोकेशन थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर थरा में मिली। वह गांव के आकिल और पूर्व प्रधान मुख्त्यार के संपर्क था। इससे पुलिस ने 28 जुलाई की रात कुतुबपुर थरा गांव में दबिश देकर पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका साथी आकिल भागने में कामयाब रहा था। इस दौरान उसके परिवार की महिलाओं और गांव के अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। अपराध निरीक्षण गुड्डू सिंह की पिस्टल छीनने की कोशिश की थी। इसमें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

इधर मुख्त्यार की निशानदेही पर पुलिस ने बिनावर पुरानी बस्ती निवासी बिलाल हसन पुत्र अफजल खां, असरफ पुत्र भूरे अली, बरखेड़ा निवासी जीत पुत्र मुनेंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि यह कार लूट का मामला नहीं है। तरनवीर 260 ग्राम अफीम लेकर भाग रहा था। उसने अफीम का भुगतान नहीं किया था, जिससे तस्करों ने पीछा करते हुए उसकी कार लूट ली थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 102 किलो डोडा चूर्ण और 260 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है और इसमें उसके मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। एसएसपी ने इन तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया है। इस खुलासे के दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed