{"_id":"6a7396a90c63193a7d02054c","slug":"car-crashes-into-stationary-e-rickshaw-two-students-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1010-170118-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खड़े ई-रिक्शा से भिड़ी कार, दो छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खड़े ई-रिक्शा से भिड़ी कार, दो छात्र घायल
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना चौराहे पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो छात्रों के चोटें आई हैं, जिन्हें बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। दोनों की हालत संतोषजनक है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
मुख्य चौराहे पर गांव सगराय निवासी राजकुमार अपना ई-रिक्शा लिए सड़क किनारे खड़े थे। उनके ई-रिक्शा में एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज मुजरिया की कक्षा 10 के छात्र सगराय निवासी गोपाल (18) पुत्र आनंद और अंकित (19) पुत्र प्रेमपाल सवार थे। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।
बताते हैं कि तेज रफ्तार कार कछला की ओर से आ रही थी। दुर्घटना में ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों छात्रों को इलाज के लिए बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से किसान घायल
बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे पर स्थित गांव रफीनगर के पास मंगलवार की शाम खेत पर पैदल जा रहे एक किसान को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल हो गया।
गांव रफीनगर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मुलायम सिंह मंगलवार शाम करीब सात बजे अपने खेत की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी बिल्सी पहुंचाया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल किसान को सामान्य चोटें आई थीं। संवाद