फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car crashed into a tree, Four deaths

कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

Thu, 20 Aug 2015 07:38 PM IST
अलापुर (बदायूं)।
अलापुर (बदायूं)। Updated Thu, 20 Aug 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
Car crashed into a tree, Four deaths

विज्ञापन
अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, उसमें सवार म्याऊं ब्लाक की पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के इकलौते पुत्र अंशुमान रैकवार और भतीजे अक्षय प्रताप सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर इस्लामगंज के पास हुआ। मरने वालों में कार चालक उमेश राठौर और एक नौकर सुनील भी शामिल हैं। हादसे की खबर फैलने के बाद म्याऊं समेत आस-पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। म्याऊं का बाजार बंद रहा। साप्ताहिक पैठ भी नहीं लगी।
अलापुर थाने के कस्बा म्याऊं निवासी ओमेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं। ओमेंद्र प्रताप सिंह का 26 वर्षीय बेटा अंशुमन रैकवार और ओमेंद्र के छोटे भाई रवेंद्र प्रताप सिंह का 24 वर्षीय बेटा अक्षय प्रताप सिंह बुधवार को कार से खरीदारी करने बरेली गए थे। इनके साथ म्याऊं निवासी चालक उमेश राठौर (24) पुत्र रामवीर और नौकर सुनील (16) पुत्र पप्पू भी थे। चारों लोग बुधवार देर रात बरेली से म्याऊं को चले थे। कार अंशुमान ड्राइव कर रहा था। रात में करीब 11:30 बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर गांव इस्लामगंज के पास अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। भीषण हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रात में गश्त कर रही पुलिस की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। खबर अधिकारियों को दी गई। एसपी सिटी अनिल यादव ने रात में ही मौका मुआयना किया। अक्षय और अंशुमान के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी शिनाख्त हुई। रात में ही परिवार के लोग भी खबर मिलने पर पहुंच गए। अक्षय का शव कार के बाहर पड़ा हुआ था। बाकी तीनों को कार काटकर निकाला गया। पुलिस ने मामला इत्तफाकिया में दर्ज कर लिया है। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। चचेरे-तहेरे भाइयों समेत चार लोगों की मौत से म्याऊं समेत आस-पास के इलाके में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed