{"_id":"684493fe0628c3fff30fdb7a","slug":"car-collides-with-bike-and-e-rickshaw-eight-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-140778-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार ने बाइक और ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार ने बाइक और ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आठ घायल
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव खौंसारा के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे बाइक और ई-रिक्शा सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वजीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले नंदलाल, मुन्नी देवी, अर्पित, राजा बाबू एवं सहसवान क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी कन्या देवी, नन्हीं देवी क्षेत्र के गांव परौली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर ई-रिक्शा से अपने घर जाने के लिए बिल्सी की ओर आ रहे थे।
इसके अलावा खितौरा निवासी सुरेश और उनकी पत्नी कृष्णा देवी बाइक से लौट रहे थे। तभी गांव खौंसारा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने पहले बाइक फिर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा मौके पर ही पलट गया। जिससे उसमें सवार सभी छह लोग घायल तो बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे लोगों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें गंभीर रूप से घायल कन्या देवी और नन्ही देवी को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।