फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car collided with tractor while overtaking, two people died

Budaun News: ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर से भिड़ी कार, दो लोगों की मौत

Sun, 02 Apr 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor while overtaking, two people died
(01 बीडीएन-22)रोते बिलखते मृतक के परिजन।संवाद(ईको ट्रैक्टर की भिड़त में खबर का फोटो)
- उघैती से संभल के कस्बा धनारी जा रहे थे ईको सवार, गुन्नौर क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के रहने वाले दो लोग ईको कार से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर से उनकी कार टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजन संभल रवाना हो गए।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरैरा निवासी 57 वर्षीय सुंदरलाल ने अपने बेटे की ससुराल संभल जिले के धनारी जाने के लिए गांव के ही 60 वर्षीय रेवती प्रसाद से अपनी ईको गाड़ी ले चलने को कहा था। रेवती के साथ कार में सुंदरलाल शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धनारी के लिए रवाना हुए। इससे पहले वह नरौरा में अपने किसी परिचित के यहां रुके।
विज्ञापन

वहां से रात करीब दस बजे वह धनारी के लिए निकले। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल के पास रेवती ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक किया तो ट्रैक्टर ने साइड मार दी। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि ईको के परखचे उड़ गए। रेवती और सुंदरलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उनकी शिनाख्त की। इसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना मिली तो सरैरा गांव में मातम पसर गया। इस संबंध में एसएचओ उघैती राजीव तोमर ने बताया कि गुन्नौर पुलिस ने उनसे संपर्क किया था। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। चूंकि हादसा गुन्नौर क्षेत्र में हुआ है तो वहीं की पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

बबराला(संभल)। बदायूं जनपद के गांव सरेरा निवासी रेवती प्रसाद अपने साथी सुंदरलाल के साथ बबराला आए थे। गांव कैल के पास सुंदरलाल की रिश्तेदारी है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्थित गांव कैल के नजदीक कार ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान कार ट्राॅली से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर गुन्नौर कोतवाली भेज दिया। मृतक रेवती प्रसाद के पुत्र ऋषिपाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे हादसा हुआ था। दो लोगों की मौत हो गई। संवाद

(01 बीडीएन-22)रोते बिलखते मृतक के परिजन।संवाद(ईको ट्रैक्टर की भिड़त में खबर का फोटो)

(01 बीडीएन-22)रोते बिलखते मृतक के परिजन।संवाद(ईको ट्रैक्टर की भिड़त में खबर का फोटो)

(01 बीडीएन-22)रोते बिलखते मृतक के परिजन।संवाद(ईको ट्रैक्टर की भिड़त में खबर का फोटो)

(01 बीडीएन-22)रोते बिलखते मृतक के परिजन।संवाद(ईको ट्रैक्टर की भिड़त में खबर का फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed