फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   car collaps tree on highway

हाईवे किनारे पेड़ से टकराई कार, युवक समेत मां की मौत, पत्नी और मासूम बेटा घायल

Mon, 30 Nov 2020 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
car collaps tree on highway
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार चला रहे व्यक्ति और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी और चार साल का मासूम बेटा घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। मासूम बालक की हालत चिंताजनक बताते हुए उसकी मां के साथ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पूरा परिवार हाथरस जिले में आयोजित शादी में हिस्सा लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

हादसा कोतवाली क्षेत्र में छतुइया रेलफाटक के पास कछला मोड़ पर सुबह करीब 10 बजे हुआ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कनेई निवासी विपिन कुमार अग्निहोत्री (30) की ममेरी बहन की शादी शुक्रवार शाम को हाथरस जिले के एक गांव में थी। शादी में शामिल होने के लिए विपिन अपनी मां रानी (60) पत्नी बच्चू अग्निहोत्री, पत्नी राधा (28) और चार साल के मासूम बेटे आर्यन के साथ कार से हाथरस गया था। शादी में शामिल होकर लौटते समय कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हालांकि, अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की वजह क्या रही, लेकिन कार चला रहे विपिन और उसकी पिछली सीट पर बैठी मां रानी की मौत हो गई। विपिन के बराबर सीट पर उसकी पत्नी राधा और उसका मासूम बेटा लहूलुहान पड़ा था। चश्मदीदों के मुताबिक-टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर छतुइया गांव और रेलफाटक के आसपास के दुकानदार दौड़कर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस और ग्रामीणों ने विपिन और उसकी मां के शव को कार की सीटें खिसकाकर बाहर निकाला। घायल राधा और उसके मासूम बेटे आर्यन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया गया। आर्यन के पेट में चोट की वजह से उसे राधा के साथ ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों मृतक के सिर और सीने के पास का हिस्सा लहूलुहान था। हादसे की भनक लगते ही मृतकों के परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी राधा से हादसे को लेकर बात हुई है। मृत मां-बेटा के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...प्लीज, मुझे विपिन के पास ले चलो
उझानी। छतुइया रेलफाटक के पास हादसे के बाद पुलिस की पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो सबसे पहले घायल राधा और उसके मासूम बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। उससे राधा को दूर रखा गया। इलाज के दौरान अस्पताल में वह बार-बार अपने पति और सास के पास पहुंचने की जिद करने लगी। स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों की हालत में सुधार बताकर समझाने का प्रयास किया तो वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगी कि प्लीज, मुझे विपिन को ही दिखा दीजिए। उनके पास ही ले चलो।

...शादी में जागने से कहीं झपकी तो नहीं आ गई विपिन को
उझानी। शादी विपिन अग्निहोत्री की सगी ममेरी बहन की थी, सो उसे परिवार समेत उसमें शामिल होना भी जरूरी था। विपिन के बड़े भाई पिंटू अग्निहोत्री को भी इसी कार से हाथरस जाना था, लेकिन बरेली में जरूरी काम में होने की वजह से वह नहीं पहुंच पाया। बकौल राधा, देर रात तक चलीं शादी की रस्मों की वजह से परिवार के सभी लोग जागते रहे। हालांकि विपिन दो-ढाई घंटे तक सोए भी, लेकिन सुबह में जल्दी उठकर परिवार के साथ चल पड़े। ऐसे में काफी हद तक संभव है कि कार चलाते समय विपिन को रास्ते में झपकी आ गई हो। इसी वजह से हादसा हो गया हो। हादसे में घायल राधा इसे लेकर कुछ भी नहीं बता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed