फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Canter owner arrested, search for driver begins

Budaun News: कैंटर मालिक गिरफ्तार, चालक की तलाश शुरू

Sun, 29 Dec 2024 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Canter owner arrested, search for driver begins
उझानी। पिछले दिनों यहां से नोएडा भेजने के लिए लोड किए गए शिमला मिर्च के बोरे गायब कर देने के मामले में शनिवार रात कैंटर मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। माल बरामदगी के लिए पुलिस ने कैंटर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के शिकार लोगों में ट्रांसपोर्टर बहादुरगंज मोहल्ला निवासी धर्मवीर के साथ बिल्सी नाका चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स शनिवार शाम कासगंज जिले के अमांपुर पहुंचे। उन्होंने कैंटर मालिक को हिरासत में ले लिया। गायब शिमला मिर्च के बोरों के बारे में पूछताछ की, लेकिन मालिक कोई खास जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन

कैंटर और उसके चालक को लेकर भी मालिक ने कुछ नहीं बताया। पूछताछ के दौरान कैंटर मालिक के भाई और उसके चालक की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गई है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर समेत किसानों को जल्द ही कैंटर बरामद कर लिए जाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि 23 दिसंबर को नोएडा की एक फैक्टरी में शिमला मिर्च भेजने के लिए कैंटर में लोड की गई थी। शिमला मिर्च की कीमत 4.75 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रांसपोर्टर ने भी पुलिस से की शिकायत
शिमला मिर्च लदा कैंटर जब नोएडा नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर समेत किसानों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें कासगंज जिले में ही एक स्थान पर दूसरी नंबर प्लेट का कैंटर तो दिखा, लेकिन उसमें शिमला मिर्च नहीं थी। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने नंबर प्लेट बदलकर शिमला मिर्च गायब कर दिए जाने की शिकायत पुलिस से भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed