फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Candidates will be able to enter after a face and iris scan.

Budaun News: फेस, आइरिस स्कैन के बाद परीक्षार्थी कर सकेंगे प्रवेश

Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to enter after a face and iris scan.
बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पैट) में परीक्षार्थियों को फेस, आइरिस स्कैन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। डीएम ने परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अवनीश राय ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पैट) की तैयारियों की केंद्र व्यवस्थापक, जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ गहन समीक्षा बैठक की। परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवम्बर को दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक द्वितीय पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

जनपद में 24 परीक्षा केंद्रों पर 58,896 परीक्षार्थी पैट के लिए पंजीकृत हैं। डीएम ने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी फेस एवं आइरिस स्कैन कराए बिना परीक्षा केंद्र के अन्दर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में ड्यूटी करने वाले समस्त स्टाफ से नो रिलेशन का प्रमाणपत्र भी लिया जाए। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से गहन निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों में प्रकाश, पंखा, सफाई, महिला-पुरुष के अलग-अलग शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक अंजुम बी आदि अधिकारी मौजूद रहे।


---
ये उपकरण नहीं ले जा सकेंगे
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र में कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन, टैबलेट, पेनड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटाकार्ड, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड आदि सहित अन्य किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेगा।


---
कोई भी अभ्यर्थी ट्रेन की छत पर चढ़कर यात्रा न करे
सहायक परिवहन अधिकारी बसों के परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने स्टेशन मास्टर रेलवे को भी निर्देश दिए हैं कि ट्रेनों के आने-जाने के संबंध में निरंतर घोषणा कराने की व्यवस्था रखें। कोई भी अभ्यर्थी ट्रेन की छत पर चढ़कर यात्रा न करे, यह भी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed