फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   "Can not give duty resign '

‘डयूटी नहीं कर सकते तो दे दो इस्तीफा’

Sat, 20 Aug 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सुनाईं खरी-खरी
कई ब्लाकों में जननी सुरक्षा योजना में प्रगति संतोषजनक नहीं मिली

 जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी के तेवर तीखे नजर आए। उन्होंने जिले की सीएचसी, पीएचसी में कई एमओआईसी और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा समयबद्ध ढ़ंग से नियमित ड्यूटी न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो टूक कहा...यदि व्यक्तिगत कार्यों में अतिव्यस्तता के कारण नियमित ड्यूटी नहीं कर सकते, तो अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दें। शासन नए चिकित्सकों को तैनात कर देगा। 
शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभा कक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान उन्होंने सेहत महकमे के लापरवाह चिकित्सकों को खरी-खरी सुनाईं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर औचक निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी सतर्क रहें। जननी सुरक्षा योजना में जगत, कादरचौक तथा आसफपुर के एमओआईसी की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार लाने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एके गुप्ता और महिला जिला चिकित्सालय की सीएमएस डा. रेखा रानी के बैठक से नदारद पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार से इस संबंध में जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारी अपर निदेशक स्वास्थ्य से छुटटी लेकर गए हैं, जिस पर डीएम ने निर्देश दिए कि डाक्टर्स जब भी अवकाश पर जाएंगे, तो उन्हें लिखित रूप में अवश्य अवगत कराया जाए। 
विज्ञापन

डा. शोभा अग्रवाल, नाजिया अख्तर, एमएस सिद्दीकी, अवधेश कुमार, देवेंद्र कुमार, विकास मिश्रा तथा डा. कमल  मिश्र द्वारा निर्धारित एवरेज से कम आपरेशन करने पर जिलाधिकारी ने सुधार लाने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा है कि विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में विशेष प्रगति करने वाले तीन एमओआईसी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में माल्यार्पण कर सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर डीआरडीए के पीडी रविंद्र नाथ सिंह यादव, डा. नरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मोतियाबिंद आपरेशन को लगेगा कैंप
बदायूं। जिले में दो अक्तूबर को मोतियाबिंद के आपरेशन को विशाल कैंप आयोजित किया जाएगा। गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय को नए उपकरण क्रय कर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंप के दिन दूसरे जनपदों से सर्जन बुलाकर जिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कालेज, नेत्र चिकित्सालय में एक साथ आपरेशन कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री से समन्वय स्थापित कर आपरेशन कराने वालों की सूची तैयार कर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरएन हरित को शीघ्र उपलब्ध करा दें। 

----
बेहतर कार्य करने वालों को डीएम ने किया सम्मानित
बदायूं। जनसंख्या स्थिरता पखबाड़ा कार्यक्रम के तहत नसबंदी कार्य में बेहतर कार्य करने वाली डा. शोभा अग्रवाल, हाकिम सिंह तथा रंजना सिंह को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। दूसरी ओर डिलीवरी के बाद परिवार नियोजन का प्रबंध करने में स्टाफ नर्स मीरा शर्मा, अनामिका शर्मा एवं प्रेमलता को सम्मान से नवाजा गया। इसी कार्य में बेहतर प्रगति करने वाली ब्लाक दहगवां की एएनएम धर्मवती, अनारादेवी, उसावां की मुन्नी देवी, जगत की आशा मुन्नी देवी, जौली वैश्य तथा दहगवां ब्लाक की अनीता एवं शहर की महरोज तस्कीम को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed