फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Can CM Czech No government school

सीएम चेक कर सकते  हैं कोई सरकारी स्कूल

Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के आसपास परिषदीय स्कूलों को कराया जा रहा दुरुस्त
23 को बरेली मार्ग स्थित प्राइमरी स्कूल में लगाई जाएगी प्रदर्शनी

 सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बदायूं दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची है। बेसिक शिक्षा विभाग भी व्यवस्थाओं को सुधारने में लगा है। मुख्यमंत्री किसी एक बेसिक स्कूल को देख सते हैं, सो शहर के आसपास के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा  है। विभागीय सूत्र बता दें रहें कि विभाग द्वारा बरेली रोड स्थित एक प्राथमिक स्कूल में कैंप लगाया जाएगा, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं  को दर्शाते हुए प्रदर्शनी भी लगेगी। 
मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर 23  मई को आ रहे हैं। दातागंज रोड स्थित सभा को संबोधित करेंगे, जो उसकी  तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। कहीं कोई कमी दिखाई न दे जाए, इसके लिए  प्रशासन की नजर हर विभाग पर है। बेसिक शिक्षा विभाग भी स्कूलों को जो  कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त कराने में लगा है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि  शहर के आसपास के एक दर्जन से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में  दुरुस्त करने के लिए बीएसए पीसी यादव द्वारा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उनके निर्देश पर इन स्कूलों में अभियान के तौर पर रंगाई-पुताई के अलावा  कक्षों को संवारने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीएम बरेली रोड स्थित गौटिया प्राथमिक स्कूल पहुंच सकते हैं। उस स्कूल में विभाग  द्वारा 23 मई को एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शुक्रवार को एडी बेसिक शशिदेवी  शर्मा ने भी उस स्कूल का जायजा लिया। बाकी अधिकारी भी उसे निरंतर चेक कर  व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग की सभी  योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी में  पहुंचने वाले लोगों को उन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। खैर, सीएम के दौरे  के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed