{"_id":"6830c7ea5cde87bbad00b0dd","slug":"camps-to-provide-equipment-to-disabled-people-in-block-headquarters-from-26th-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139932-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिव्यांग उपकरण देने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों में शिविर 26 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिव्यांग उपकरण देने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों में शिविर 26 से
विज्ञापन
बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत ट्राई-साइकिल, बैशाखी, श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर दिए जाने हैं। इसके लिए 26 मई से ब्लाक मुख्यालयों में शिविर लगेगा। उपकरण पाने के लिए दिव्यांगजन www.divyangjanup.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये से अधिक न हो) व चिकित्सा अधिकारी का संस्तुति प्रमाण अपलोड करना होगा।
--
ब्लॉक में किस दिन लगेगा शिविर
जगत में 26 मई, बिसौली में 27 मई, वजीरगंज में 28 मई, आसफपुर में 29 मई, कादरचौक में 30 मई, उझानी में 31 मई, सालारपुर में दो जून, इस्लामनगर में तीन जून, उसांवा में चार जून, समरेर में पांच जून, अम्बियापुर में पांच जून, सहसवान में पांच जून, दातागंज में 10 जून, म्याऊ में 11 जून, दहगंवा में 12 जून को शिविर लगेगा।