{"_id":"685afa36ab68732a9a03b47c","slug":"camp-for-certificates-for-handicapped-from-28th-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141746-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिव्यांगों के प्रमाण पत्र के लिए शिविर 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिव्यांगों के प्रमाण पत्र के लिए शिविर 28 से
विज्ञापन
बदायूं। दिव्यांगजनों को चिह्नित करके उनका प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। 28 जून से 30 जुलाई तक जिले के सभी 15 ब्लॉकों में इसका आयोजन किया जाएगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि जिले भर में दिव्यांगों को चिन्हित किया जाएगा। उनके प्रमाण पत्र बनाने के लिए चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। आवश्यकतानुसार उनका कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा।शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सालारपुर में 28 जून को, उझानी में एक जुलाई, कादरचौक में तीन जुलाई, जगत में आठ जुलाई, म्याऊं में 10 जुलाई, उसावां में 11 जुलाई, दातागंज में 15, समरेर में 17, वजीरगंज में 18, बिसौली मे 22, आसफपुर में 23, अंबियापुर में 24, सहसवान में 25, दहगवां में 29 जुलाई एवं इस्लामनगर में 30 जुलाई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।