फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   By Jam Accountant Performance against

जाम लगाकर लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 12 May 2015 07:37 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 12 May 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
By Jam Accountant Performance against

बमनौसी के ग्रामीणों का आपदा मुआवजे के चेक नहीं बांटे जाने को लेकर मंगलवार को लेखपाल के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने बहुजन किसान दल (बीकेडी) के नेतृत्व में उझानी-बमनौसी रोड पर जाम लगा दिया। लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन

बीकेडी के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में बमनौसी के ग्रामीण मंगलवार दोपहर नारेबाजी करते हुए गांव के पास ही उझानी-बमनौसी रोड पर पहुंच गए। उन्होंने लेखपाल भगवानदास पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि लेखपाल ने आपदा मुआवजा का निर्धारण भी मनमाने तरीके से किया है। इसकी शिकायत राजस्व विभाग के अफसरों से भी की गई लेकिन किसी ने भी गौर नहीं किया। जबकि लेखपाल ने मुआवजे के चेक भी नहीं बांटे हैं। आपदा पीड़ितों को वह अपने निवास पर बुलाकर आर्थिक डिमांड करता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उझानी-बमनौसी रोड पर जाम लगाकर लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब एक घंटा तक लगे जाम के दौरान ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को आवाज बुलंद की। बमनौसी चौकी के पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। बीकेडी नेता ने डीएम को ज्ञापन भेजकर आपदा राशि के चेक प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में बंटवाने पर जोर दिया है। प्रदर्शनकारियों में मलखान सिंह, रक्षपाल, रमेशचंद्र, रामसिंह, रामलाल, धर्मवीर यादव, जगदीश शर्मा, करन सिंह, रनवीर, चंद्रपाल और सुखवीर  आदि ग्रामीण शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed