फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buses will be available on every route every 15 minutes, 60 additional buses will be run

Budaun News: हर रूट पर 15 मिनट में मिलेगी बस, 60 अतिरिक्त चलाई जाएंगी

Fri, 05 Sep 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Buses will be available on every route every 15 minutes, 60 additional buses will be run
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा तिथि नजदीक आने पर एआरएम ने आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने पांच से आठ सितंबर तक सभी चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन

यात्रियों और परीक्षार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए 60 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। दावा है कि हर रूट पर 15 मिनट के अंतराल में बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को समय से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी डिपो को निर्देशित कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह भी तय किया गया है कि यदि किसी विशेष स्थान पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है, तो उस स्थान से सीधे संबंधित गंतव्य तक बसों को भेजा जाएगा। इससे परीक्षार्थियों को बार-बार बस बदलने की दिक्कत से निजात मिलेगी। वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। परीक्षा अवधि के दौरान परिवहन व्यवस्था पर दबाव को देखते हुए निगम ने 60 बसों के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरुरत पड़ने पर चलाई जाएंगी रिजर्व बसें
अधिकारियों का कहना है कि 60 बसों को रिजर्व में रखा गया है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत सेवा में लगाया जाएगा। बदायूं डिपो से 143 रोडवेज बसों का संचालन होता है। 60 अतिरिक्त बसें भी लग रहीं हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों की संख्या और रूट की आवश्यकता के अनुसार बसों को घटाया-बढ़ाया जाएगा। रोडवेज प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा के दिनों में किसी भी अभ्यर्थी को परिवहन संबंधी समस्या नहीं आने दी जाएगी। पूरे सिस्टम पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

पांच से आठ सितंबर तक सभी चालक, परिचालक समेत सभी कर्मचारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। हर रूट पर पर्याप्त संख्या में बसों को लगाया गया है। 60 बसें रिजर्व में रहेंगी, जिन्हें जरुरत पड़ने पर मार्गों पर दौड़ाया जाएगा। - राजेश कुमार पाठक, एआरएम
--------
पीईटी परीक्षा कल से, डीएम और एसएसपी ने लिया केंद्रों का जायजा

- 24 केंद्रपर बैठेंगे 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी



संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) छह और सितंबर को होगी। इसके लिए 24 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा दो पालियो में होगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।




डीएम ने निर्देश दिए कि केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधा और विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की जाए। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे और आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर व अन्य प्रतिबंधित सामग्री लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed