{"_id":"63558c16d1b47d26c32c7d5e","slug":"buses-coming-full-of-load-the-ones-leaving-are-waiting-for-hours-badaun-news-bly501777816","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाले यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ी, जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ी, जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कत
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़ी निजी बस और रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। त्योहार पर आवागमन के संसाधन कम पड़ने लगे हैं। रोडवेज बसों और रेलगाड़ियों में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ने से व्यवस्था लड़खड़ा रही है। बसें खचाखच भर कर आ रही हैं और जाने वाले यात्रियों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। बदायूं से जाने वाले लोगों को भी तमाम रूटों पर दिक्कत उठानी पड़ रही है। रेलयात्रियों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।
जिले के लोग काफी संख्या में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड राज्यों में नौकरी करते हैं। त्योहारों पर ये लोग घर लौट रहे हैं। हालत यह है कि बसें खचाखच भरकर आ रही हैं। रेलवे स्टेशन यात्रियों को ट्रेनों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। बदायूं से रेल सेवा सिर्फ बरेली, पीलीभीत, खटीमा, टनकपुर, काशीपुर, लालकुआं, कासगंज, हाथरस और मथुरा के लिए है। फर्रुखाबाद, दिल्ली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अलीगढ़, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, रामपुर आदि जिलों में आने-जाने के लिए रोडवेज बस सेवा ही है। बदायूं डिपो कई दिन पहले से तैयारी कर रहा था। लेकिन फिर भी रोडवेज बस स्टैंड पर कई रूटों के यात्रियों को बसों का इंतजार करते दिखा गया।
कलान के अनुज सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। फर्रुखाबाद जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे राकेश गुप्ता को तो बस का इंतजार करते हुए करीब तीन घंटे हो चुके थे। उनका परिवार भी साथ में था। जिले के लोकल रूटों पर अब पूरी तरह से डग्गामार हावी हो गए हैं। दरअसल, घर लौटने वाले कामगार बस स्टैंड और रोडवेज तक तो पहुंच जाते हैं, लेकिन यहां से गांव देहात के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसी भी रूट से कोई शिकायत नहीं है। पर्याप्त बसें चल रही हैं। दूसरे जिलों की भी बसें बदायूं होकर गुजर रही हैं। त्योहार पर यात्रियों को कोई समस्या न हो इसके लिए पहले से तैयारी कर ली गई है। अगर कहीं कोई असुविधा है तो उसे तत्काल दूर कराया जाएगा। -विनोद कुमार शुुक्ला, एआरएम बदायूं डिपो

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : BADAUN