फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buses and trains are crowded with people returning home to celebrate Holi in Budaun

Budaun News: होली मनाने के लिए घर लौट रहे लोग, बसों और ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़

Sun, 01 Mar 2026 02:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 02:42 PM IST
सार

होली मनाने के लिए घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बदायूं में रविवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनें और रोडवेज की बसें ठसाठस होकर चलीं। 

विज्ञापन
Buses and trains are crowded with people returning home to celebrate Holi in Budaun
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

होली का त्योहार अपनों के साथ मनाने के लिए घर लौटने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बदायूं शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। घर जाने के लिए लोग लंबी कतारों और भीड़भाड़ के बीच सफर करने को मजबूर दिखे। त्योहार के मद्देनजर परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के बस अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों का जमावड़ा लग गया, जिससे बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। डग्गामार वाहनों और रोडवेज बसों, दोनों में ही क्षमता से अधिक यात्री सफर करते नजर आए। 

विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि त्योहार पर घर पहुंचने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशनों का हाल भी कुछ अलग नहीं है। विशेषकर मथुरा और बरेली रूट पर चलने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी गई। बरेली पैसेंजर, कासगंज पैसेंजर और लाल कुआं एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में स्थिति यह रही कि सामान्य बोगी में यात्रियों ने खड़े होकर सफर तय किया। 
विज्ञापन


सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच खासी जद्दोजहद और मारामारी की स्थिति बनी रही। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त व्यवस्थाओं के दावों के बावजूद, उमड़ती भीड़ के सामने संसाधन कम पड़ते दिखाई दिए। रेलवे स्टेशन परिसर और बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था तो तैनात थी, लेकिन भारी भीड़ के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। फिलहाल, घर पहुंचने की खुशी इन तमाम दिक्कतों पर भारी पड़ती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed