फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus trips will increase, 15 buses will run on Delhi route... leave of driver-conductor cancelled.

Budaun News: बसों के बढ़ेंगे फेरे, दिल्ली रूट पर चलीं 15 बसें... चालक-परिचालक के अवकाश निरस्त

Sun, 27 Oct 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 27 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Bus trips will increase, 15 buses will run on Delhi route... leave of driver-conductor cancelled.
बदायूं। दिवाली को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। 29 अक्तूबर से लेकर 10 नवंबर तक सभी चालक व परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली रूट पर बसें लगाई जाएंगी। इस रूट पर 15 बसें शनिवार से बढ़ा दी गई हैं। एआरएम का कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखकर दिल्ली रूट पर बसों की संख्या सौ भी की जा सकती है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के पास 172 बसें हैं। इनमें 41 बसें अनुबंध की है। शेष 131 बसों में से करीब 60 बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा था। जिसे बढ़ाकर 75 कर दिया है। दिवाली को अब तीन दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में निगम बसों के फेरे बढ़ाने पर जोर दे रहा है। अभी तक दिल्ली के लिए दिन में एक फेरा ही लगता है। सुबह बस जाती है जो रात में आकर बस अड्डे पर खड़ी हो जाती है। अब रात में लौटकर आने पर बस को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

दिल्ली के अलावा बरेली रूट पर बदायूं डिपो की 15 बसें चल रही हैं जिसे बढ़ाकर 30 तक कर दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरे डिपो की भी करीब 30-40 बसें बदायूं होकर बरेली जाती हैं। फर्रुखाबाद रूट पर भी पांच बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिवाली पर सभी रूट पर बसें उपलब्ध रहें। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। दिल्ली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इस रूट पर 100 बसें तक चला देंगे। जहां जिस रूट के यात्री मिलेंगी वहां बस को भेज दिया जाएगा। - अजय कुमार सिंह, एआरएम



बदायूं से देहरादून के लिए एसी बस सेवा शुरू

बदायूं। बदायूं से अभी तक देहरादून के लिए एसी बस सेवा नहीं थी। काफी समय से एसी बस की मांग की जा रही थी। शनिवार को एआरएम अजय कुमार ने एसी बस सेवा का फीता काटकर उद्घाटन किया। अब यह बस सेवा हर रोज देहरादून को सुचारु रहेगी। देहरादून के लिए पहली बार एसी बस सेवा शुरू की गई है। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि एसी बस रोजाना सुबह दस बजे बदायूं डिपो से जाएगी। इसके बाद रात दस बजे देहरादून से यहां के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed