फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus service for Baddi district will start soon

Budaun News: जल्द शुरू होगी बद्दी जिले के लिए बस सेवा

Wed, 07 Feb 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bus service for Baddi district will start soon
परिवहन निगम ने शासन से मांगा परमिट, उसके अनुसार ही तय होगी रूटचार्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले से काफी संख्या में लोगों का हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले के लिए आना-जाना होता है। ऐसे में परिवहन निगम जल्द ही वहां के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए शासन से परमिट मांगा गया है।
जनपद वासियों के लिए दिल्ली की तरह हिमाचल प्रदेश का बद्दी जिला काम करने का सबसे बड़ा हब है। यहां लोगों को आसानी से निजी कंपनियों में नौकरी मिल जाती है। इस समय भी जिले के काफी संख्या में युवा और मजदूर बद्दी जिले में काम कर रहे हैं। अधिकतर लोगों का परिवार भी वहां रह रहा है।
विज्ञापन

वे हर साल दिवाली या होली पर घर आते हैं और त्योहार मनाकर लौट जाते हैं। यह लोग अक्सर निजी वाहनों, ट्रेन से आते-जाते हैं लेकिन इनके लिए कोई रोडवेज बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते अब परिवहन विभाग के अधिकारी बदायूं जिले से बद्दी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। फिलहाल इसके लिए शासन से परमिट मांगा गया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही परमिट मिल जाएगा, वैसे ही रूटचार्ट बना दिया जाएगा और किराया भी तय किया जाएगा।
-
बिसौली के लोगों ने की थी बस सेवा की मांग
बिसौली, वजीरगंज और फैजगंज बेहटा इलाके के अधिकतर लोग हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले में काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले बिसौली कोतवाली क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने एआरएम से बस चलाने की मांग की थी।

-
बदायूं से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन से परमिट मांगा गया है। जैसे ही परमिट मिल जाता है, वैसे ही रूटचार्ट बना दिया जाएगा और किराया भी तय कर दिया जाएगा।
- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed