फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus overturns on road groom's uncle dies in Budaun

Budaun News: बरातियों की बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, दूल्हे के ताऊ की मौत, आठ लोग घायल

Sun, 14 Jul 2024 04:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2024 04:52 PM IST
सार

शादी की दावत खाकर लौट रहे बरातियों की बस गांव के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हे के ताऊ की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bus overturns on road groom's uncle dies in Budaun
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गांव जगदीशपुर के नजदीक शनिवार रात चालक को झपकी आने से बरातियों से भरी बस खाई में पलट गई, जिससे दूल्हे के ताऊ कल्यान सिंह (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ बराती घायल हो गए। सभी लोग महरौली गांव से लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर गांव से कई लोग पहुंच गए। उन्होंने घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


गांव जगदीशपुर निवासी अमरपाल पुत्र राजपाल की बरात शनिवार शाम बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महरौली गई थी। उनके तमाम रिश्तेदार और गांव के लोग बस में सवार होकर बरात में गए थे। देर रात वैवाहिक कार्यक्रम चलता रहा था लेकिन अधिकतर लोग रात में ही शादी की दावत खाकर बस में सवार होकर घर आ रहे थे। वे रात करीब दो बजे अपने गांव से आधा किलोमीटर पहले पहुंचे थे। रास्ते में मोड़ पर सड़क कटी हुई थी। 

विज्ञापन

गांव के नजदीक हुआ सड़क हादसा 
मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे बरातियों में चीख-पुकार मच गई। बरात में शामिल लोगों ने अपने परिवार वालों को सूचना दी। हादसा गांव से आधा किलोमीटर दूर हुआ था, जिससे गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे बरातियों को बाहर निकाला। बताते हैं कि बस में बैठे दूल्हे के ताऊ कल्यान अन्य लोगों से दब गए थे। इससे उनकी मौत हो गई। बस में सवार आठ लोगों को चोटें आई। रात में ही ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

परिवार वालों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। वह कल्यान सिंह के शव को अपने घर ले गए और रविवार दोपहर के समय बबराला में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कल्यान सिंह खेतीबाड़ी कर रहे थे। उनकी मौत से परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed