{"_id":"67bc06dfbd6159814e02e8f5","slug":"bus-overturned-25-pilgrims-injured-in-budaun-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जलसे में जा रहे जायरीनों की बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात बच्चों समेत 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जलसे में जा रहे जायरीनों की बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात बच्चों समेत 25 घायल
Mon, 24 Feb 2025 11:13 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:13 AM IST
सार
इस्लामनगर से बिसौली में जलसे में शामिल होने जा रहे जायरीनों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 जायरीन घायल हो गए। घायलों में सात बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बचाव कार्य करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव के समीप रविवार रात निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात बच्चे समेत 25 जायरीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिसौली सीएचसी पर भर्ती कराया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
इस्लामनगर कस्बे के करीब 50 लोग रविवार रात दस बजे बिसौली में आयोजित एक जलसे में शामिल होने के लिए निजी बस से जा रहे थे। बिसौली के गांव सुजानपुर के पास बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे समेत 25 जायरीन घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस तीन एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर सीएचसी पर भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया। सीएचसी पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन