{"_id":"608c3ba587e9284556043162","slug":"bus-hits-car-going-from-badaun-to-dibai-six-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: डिबाई में बस ने कार में मारी टक्कर, छह की मौत, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: डिबाई में बस ने कार में मारी टक्कर, छह की मौत, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा
Fri, 30 Apr 2021 10:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिबाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिबाई
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:47 PM IST
सार
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर फायर स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक निजी बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार दो महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार दो महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर फायर स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक निजी बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार दो महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने बस समेत घटना स्थल से करीब दो किमी की दूरी पर दबोच लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली बदायूं हाईवे पर बुलंदशहर की ओर से जा रही एक निजी बस ने बदायूं से डिबाई की ओर जा रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। एक महिला विमला निवासी सेमड़ा थाना खुर्जा देहात गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मरने वाले कार चालक के हाथ पर वीरेंद सिंह का नाम गुदा हुआ है। इसके अलावा एक मृतक की जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर प्रताप सिंह पुत्र कांति प्रसाद निवासी सैंदा फरीदपुर खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के रूप में पहचान हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह सभी लोग किसी गमी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान फायर स्टेशन के समीप हादसा हुआ है। चार अन्य मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को फिलहाल सीएचसी डिबाई में रखवाया गया है। जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन