फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

हर रूट पर पर्याप्त बसें देने की तैयारी, दिल्ली पर ज्यादा फोकस

Thu, 11 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
bus
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। हर रूट पर पर्याप्त बसों की तैयारी है लेकिन दिल्ली रूट पर डिपो का ज्यादा फोकस रहेगा। कासगंज, बरेली, फर्रुखाबाद, चंदौसी, बिल्सी और दातागंज रूटों पर भी पर्याप्त बसें दौड़ाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने बहनों के लिए रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। ऐसे में रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव भी ज्यादा रहेगा। बुधवार को बदायूं डिपो के वर्कशॉप में दिन भर बसों की छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के लिए काम चलता रहा। बदायूं डिपो के बेड़े में कुल 168 बसें हैं। इनमें 27 अनुबंधित और 161 बसें निगम की हैं। निगम की बसों में 44 बसें ऐसी हैं जो दस वर्ष से ज्यादा आयु पूरी कर चुकी हैं। ऐसी बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक है। ऐसे में डिपो के पास बची अन्य बसें ही बदायूं-दिल्ली के बीच चलाई जा सकती हैं। चार साल से डिपो को कोई नई बस भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

बदायूं-दिल्ली के बीच रेल सेवा न होने के कारण इस रूट पर ही सबसे ज्यादा बसों का संचालन होता है। रक्षाबंधन पर यात्रियों के बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए डिपो प्रबंधन के सामने व्यवस्थाएं बनाए रखना और बसों की कमी न होने देना भी चुनौती से कम नहीं होगा। रक्षाबंधन के मद्देनजर वर्कशॉप में खराब खड़ी बसों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शुक्रवार रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा, आरएम ने जायजा लिया
सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। मुफ्त यात्रा की सुविधा बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक रहेगी। बुधवार को बरेली रीजन के आरएम आरके त्रिपाठी ने बदायूं पहुंचकर एआरएम विनोद शुक्ला के साथ रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं को देखा और रक्षाबंधन को लेकर की गईं तैयारियों का जायजा लिया। आरएम ने रक्षाबंधन के मद्देनजर सभी चालक और परिचालकों के आवकाश रद्द करने के भी निर्देश दिए।
-
वर्कशॉप और बस स्टैंड पर लगाई गई विशेष ड्यूटियां
रक्षाबंधन के मद्देदनजर बस स्टैंड और वर्कशॉप स्टाफ के बीच अच्छी तरह से सामंजस्य बना रहे इसके लिए बस स्टैंड और वर्कशॉप में कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई हैं। दरअसल, रोडवेज का वर्कशॉप डिपो के बस स्टैंड से करीब चार किमी दूर दातागंज क्रॉसिंग के आगे हैं। ऐसे में बस के वर्कशॉप से निकलने और बस स्टैंड तक आने या फिर बस स्टैंड से वर्कशॉप तक जाने में भी समय खराब होता है। समय खराब न हो और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रहे इसके लिए यह ड्यूटी लगाई हैं।

-
फोटो- 6
रक्षाबंधन पर बुधवार रात 12 से शुक्रवार रात 12 बजे तक बसों में बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। ऐसे में डिपो पर यात्रियों का ज्यादा दबाव रहेगा। बहनों को यात्रा में किसी तरह की समस्या न हो इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। इस तरह से व्यवस्था की जा रही है कि किसी रूट पर बसों की समस्या न हो।
-विनोद शुक्ला, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed