फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Sun, 15 May 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
bus
लालपुल मुक्तिधाम के नजदीक खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में शनिवार रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बदायूं से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया और आग बुझा ली गई। बाद में यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ। उस वक्त बदायूं से एक रोडवेज बस दिल्ली जा रही थी। उसमें करीब 50 सवारियां बैठी हुईं थीं। बताते हैं कि यह बस लालपुल पुलिस चौकी से आगे मुक्तिधाम श्मशान घाट के नजदीक पहुंची थी कि तभी अचानक उसमें शॉर्टसर्किट से आग लग गई। उसमें धुआं निकलने लगा। इससे पूरी बस में धुआं ही धुआं हो गया। यह देखकर ड्राइवर ने बस रोकी।इस दौरान कई यात्रियों को हल्का करंट भी लगा। यात्रियों के उतरने के दौरान यहां जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना पर लालपुल चौकी पुलिस पहुंच गई। सिपाही धर्मवीर ने धुएं में घुसकर यात्रियों को बस के अंदर से निकाला। फिर बस को एक दिशा में लगवाकर जाम खुलवाया गया। इस हादसे में बस में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed