फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

इंजन ने दिया धोखा... वर्कशॉप में खड़ी ‘कमाऊ’ बसें, यात्री परेशान

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bus
बस स्टैंड पर खड़ी खटारा बस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। परिवहन निगम के बदायूं डिपो की रोडवेज बसों का बुरा हाल है। खटारा बसों को छोड़कर अन्य बसों की बात करें तो डिपो को अच्छी कमाई देने वाली बसों के इंजन भी धोखा दे रहे हैं। ‘कमाऊ’ बसों को वर्कशॉप में कई-कई दिन खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे यात्री भी परेशान होते हैं। प्रतिदिन 25 हजार रुपये तक का लोड फैक्टर जुटाने वाली बसें भी इंजन की खराबी दूर न होने से वर्कशॉप में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के बदायूं डिपो के बेड़े में निगम की 131 और अनुबंधित 37 बसें शामिल हैं। निगम की 131 बसों में से 50 बसों की आयु 10 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है। इनके दिल्ली में प्रवेश पर रोक है। इन 50 बसों में से 37 ऐसी बसें हैं जो नीलामी की लाइन में हैं। बेड़े की शेष 81 बसों में से भी 20 की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

गौर करने की बात यह है कि कई नई बसें इंजन की खराबी के कारण दौड़ने में हांफ रही हैं। इनमें ऐसी बसें भी शामिल हैं जो प्रतिदिन 25 हजार रुपये तक की कमाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बसों के इंजन संबंधी ज्यादातर काम बरेली वर्कशॉप में होते हैं। स्थानीय स्तर पर वर्कशॉप स्टाफ इंजन की खराबी तलाश नहीं कर पाते। बसों को ठीक कराने के लिए चालक-परिचालकों को सुविधा शुल्क तक देना पड़ता है। इंजन दुरुस्त कराने के लिए किसी बस को बरेली भेजा जाता है तो स्थानीय वर्कशॉप के सीनियर फोरमैन की रिपोर्ट भी जरूरी होती है। रिपोर्ट बनाने में ही कोताही बरती जाती है, ऐसे में बेवजह नई बसों को भी खड़ा रहना होता है। इसका सीधा असर डिपो की आमदनी पर होता है। गर्मियों के मौसम में इंजन संबंधी समस्या ज्यादा बढ़ गई हैं।
-
बदायूं और बरेली वर्कशॉप के बीच तालमेल नहीं
बदायूं और बरेली के वर्कशॉप के बीच तालमेल नहीं है। जब बदायूं से किसी बस को इंजन के लिए बरेली भेजा जाता है तो वर्कशॉप से ग्रुप इंचार्ज चिट्ठी भी भेजते हैं। इस चिट्ठी की खामियां इंजन को दुरुस्त नहीं होने देतीं। कई बसें तो ऐसी हैं जिनके इंजन बार-बार ठीक कराए जा रहे हैं, इसके बाद भी यह रास्ते में खड़ी हो जा रही हैं। डिपो की बस नंबर 5848 का संचालन बदायूं-दिल्ली के बीच होता है। छह सौ किमी प्रतिदिन चल कर यह बस 25 हजार रुपये जुटाती है। इंजन खराब होने के कारण एक सप्ताह से वर्कशॉप में खड़ी है। बस नंबर 2005 जलालाबाद-बदायूं-दिल्ली के बीच चलती है। प्रतिदिन 28 हजार रुपये की कमाई करने वाली यह बस भी इंजन की खराबी के कारण वर्कशॉप में खड़ी है। बस नंबर 6719 बदायूं-पीलीभीत रूप पर प्रतिदिन 326 किमी दौड़कर 15 हजार रुपये जुटाती है। इंजन की खराबी के कारण यह बस भी खड़ी है।

-
गर्मियों बढ़ने के कारण बसों के इंजन में खराबी आने लगी है। बसों के इंजन बरेली वर्कशॉप में संभलते हैं। कुछ कमियां हैं इनके बारे में उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। डिपो की 37 बसें नीलाम होनी है। इनके संबंध में मुख्यालय रिपोर्ट भेज दी गई है। वर्कशॉप स्टाफ की अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed