फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

जिले से 42 रोडवेज बसें रवाना, डग्गामार वाहनों में सफर मजबूरी

Fri, 11 Feb 2022 08:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
bus
बदायूं। रोडवेज बसों की कमी का असर दिल्ली और फर्रुखाबाद समेत कई रूटों पर दिखने लगा है। शुक्रवार को यात्री बसों के इंतजार में भटकते रहे। दरअसल, बदायूं डिपो की 42 बसें चुनाव ड्यूटी में रवाना हो गई हैं। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर दिख रहा है। बसों की कमी के बीच डग्गामार वाहन सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए 25 और दूसरे चरण के लिए 17 बसों का अधिग्रहण किया था। पहले चरण के लिए 25 बसों की पांच और छह फरवरी को रवानगी हो गई। अब दूसरे चरण के लिए भी 17 बसों की रवानगी हो गई है। बदायूं डिपो के बेड़े में 131 निगम की और 37 अनुबंधित बसें हैं। अनुबंधित बसों का संचालन लोकल रूटों पर होता है। बेड़े से 42 बसों की रवानगी होने के बाद अब बेड़े में 89 बसें बची हैं। इनमें भी 50 से ज्यादा बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक है। यह बसें दस वर्ष से ज्यादा की उम्र पूरा कर चुकी हैं। ऐसे में इन खटारा बसों को किसी तरह से लोकल रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में सबसे ज्यादा दिक्कत फर्रुखाबाद, दातागंज, दिल्ली रूट पर रही। यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा और मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। एआरएम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि जरूरत के अनुसार सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। यात्रियों को समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed