{"_id":"6201612566ef25751d42f524","slug":"bus-badaun-news-bly474794611","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिलने के बाद यात्री बढ़े, बसों की किल्लत से बनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिलने के बाद यात्री बढ़े, बसों की किल्लत से बनी समस्या
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में चढ़ने को लेकर यात्रियों में होती खींचतान। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। सोमवार को दिन में धूप खिलने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा भी हो गया है। इसके साथ ही बसों की किल्लत के कारण यात्रियों को काफी समस्या हुई। दरअसल, बदायूं डिपो की 42 बसों को अधिग्रहीत की गई हैं। इनमें 25 बसों की रवानगी हो चुकी है। 17 और बसों की भी रवानगी शेष है।
विज्ञापन
बदायूं डिपो के बेड़े में निगम की 131 बसें हैं। 37 अनुबंधित बसों का संचालन लोकल रूटों पर होता है। निगम की 131 बसों में 42 बसों को निर्वाचन आयोग ने अधिग्रहीत कर लिया है। करीब 50 बसों की उम्र 10 साल से ज्यादा हो गई है। ऐसे में इन बसों को लंबे रूट पर नहीं भेजा जाता। दिल्ली, फर्रुखाबाद रूटों पर चलने वाली 25 बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने और 17 और बसों की रवानगी शुरू होने के साथ कई रूटों पर यात्रियों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार को मौसम साफ हुआ तो रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री बसों की तलाश में भटकते नजर आए। बसों में चढ़ने को लेकर मारा-मारी रही। यात्रियों को दिल्ली और फर्रुखाबाद रूट पर सफर के लिए बस का घंटों इतजार करना पड़ा। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जरूरत के मुताबिक बसों के फेरों को बढ़ाया जा रहा है। यात्रियों को समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।